चकरोड की निशानदेही कराने की मांग, पूर्व छात्रसंघ मंत्री ने एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

0 NV INDIA


बस्ती। ग्राम प्रतापीपुर कला, पोस्ट राजपुर स्थित गाटा संख्या 170 में निकाले गए चकरोड की पक्की निशानदेही कराने की मांग को लेकर पूर्व छात्रसंघ मंत्री एवं कोरोना योद्धा गगन पांडे ने एसडीएम बस्ती सदर को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल 2026 को तहसील प्रशासन ने उनके खेत से पांच मीटर चौड़े चकरोड की पैमाइश कर उसे निकाल दिया था, लेकिन मौके पर कोई स्थायी निशान नहीं लगाया गया।

गगन पांडे के अनुसार ग्राम प्रधान विष्णु शुक्ला को कई बार मौखिक और लिखित रूप से चकरोड पटवाने अथवा पक्की निशानदेही कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन करीब आठ माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि चकरोड की भूमि पूरी तरह खाली है और उस पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं है। खेत की तैयारी के दौरान ट्रैक्टर चालक के गलती से चकरोड की भूमि में करीब एक मीटर अंदर चले जाने की बात भी उन्होंने कही।

उन्होंने धान की फसल की बुवाई न कर पाने से करीब 60 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया। गगन पांडे ने बताया कि एसडीएम ने प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए बीडीओ कुदरहा को चकरोड पटवाने अथवा पक्की निशानदेही कराने के लिए अवगत कराया है। इस पर उन्होंने एसडीएम के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.