News: नवरात्रि में राकेश चतुर्वेदी का जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल

0 NV INDIA


मां भगवती के जागरण, पूजन-अर्चन और भंडारे में की सहभागिता, युवाओं व ग्रामीणों ने किया स्वागत


बस्ती। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भावी विधायक प्रत्याशी राकेश चतुर्वेदी का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता के साथ ग्रामीणों से संवाद कर उन्होंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखी है।


इसी क्रम में राकेश चतुर्वेदी ने कोडरा पाण्डेय, सिहारी, हड़िया और लबनापार में आयोजित मां भगवती के जागरण, पूजन-अर्चन एवं भंडारे के कार्यक्रमों में पहुंचकर सहभागिता की। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और जनसेवा से जुड़ी अपनी अपेक्षाएं भी साझा कीं।



नवरात्रि के धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल के बीच राकेश चतुर्वेदी की विभिन्न गांवों में मौजूदगी चर्चा का विषय रही। उनके समर्थकों ने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क को आगे बढ़ाने और जनता के बीच सक्रिय रहने की बात कही।


धार्मिक आयोजनों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचने का यह सिलसिला क्षेत्र में उनके जनसंपर्क अभियान को नई गति दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.