बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम बिहारी जी गौड़ को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और श्याम बिहारी गौड़ को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्याम बिहारी गौड़ लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है।
शुभकामना कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्याम बिहारी गौड़ अनुसूचित जनजाति समाज के बीच संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके अनुभव का लाभ संगठन को प्रदेश स्तर पर मिलेगा और इससे पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी।
श्याम बिहारी गौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अजय पाल सिंह, सचिन सिंह, आलोक पांडे, मनीष पांडे जयप्रकाश पांडेय, विवेक श्रीवास्तव,सहित तमाम लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए भी गौरव की बात है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। सभी ने श्याम बिहारी गौड़ के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।



