दृश्यम 3’ में बस्ती के नाम को लेकर दिखा उत्साह
बस्ती।बॉलीवुड फिल्म ‘दृश्यम 3’ में बस्ती के नाम का उल्लेख होने की चर्चा के बीच जिले में फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मनीष मिश्रा ने समर्थकों के साथ क्रिसेंट मॉल स्थित सिनेमा हॉल पहुंचकर लोगों के साथ फिल्म देखी। खास बात यह रही कि मनीष मिश्रा के सौजन्य से पूरा टॉकीज फ्री कराकर लोगों को फिल्म दिखाई गई।
बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमा हॉल पहुंचे और बड़े पर्दे पर बस्ती के नाम को देखने को लेकर उत्साहित नजर आए। फिल्म की शुरुआत में ‘स्पेशल थैंक्स’ के साथ बस्ती का नाम दिखाई देने की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
मनीष मिश्रा ने कहा कि बस्ती का नाम बड़े मंच पर दिखाई देना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। मनीष मिश्रा लंबे समय से बस्ती की पहचान को ‘बेस से स्पेस’ तक पहुंचाने के संकल्प की बात कहते रहे हैं। उनका उद्देश्य बस्ती की प्रतिभाओं, सामाजिक गतिविधियों और जिले की पहचान को बड़े मंचों तक पहुंचाना बताया जा रहा है।
इस दौरान समाजसेवी जीडी मिश्रा और संजय मिश्रा समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने भी बड़े पर्दे पर बस्ती का नाम आने पर खुशी जाहिर की। क्रिसेंट मॉल में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के बीच भी बस्ती के नाम को लेकर चर्चा होती रही।



