News : बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड रुधौली में पारंपरिक विधि-विधान के साथ बॉयलर पूजन संपन्न; पेराई सत्र 2026-2027 का शंखनाद

0 NV INDIA


बस्ती: बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, इकाई रुधौली में आगामी पेराई सत्र 2026-2027 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में पारंपरिक विधि-विधान के साथ बॉयलर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य यजमान अभियांत्रिकी प्रमुख श्री श्रवण कुमार की उपस्थिति में सुंदरकांड पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार, हवन व आरती के बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।



इस अवसर पर इकाई प्रमुख (शुगर) डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी, इकाई प्रमुख (आसवनी) श्री अजय कुमार अवस्थी, जोनल कोऑर्डिनेटर (मानव संसाधन) श्री नरेंद्र कुमार शुक्ल, उत्पादन प्रमुख श्री मनोज कुमार त्रिपाठी, गन्ना प्रमुख श्री लवकुश सिंह चौहान, लेखा प्रमुख श्री सुनील कुमार, अभियांत्रिकी प्रमुख (आसवनी) श्री अतुल कुमार झा, उत्पादन प्रमुख (आसवनी) श्री मनीष झा और सीनियर गन्ना अधिकारी श्री बाल सिंधु पांडे गगन सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखते हुए इकाई प्रमुख (शुगर) डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बॉयलर पूजन हमारे आगामी सत्र का महत्वपूर्ण चरण है और हमारी प्राथमिकता किसानों को समय पर पर्ची देना, सुगम तौल कराना तथा मिल का निर्बाध संचालन करना है, और सबके सहयोग से यह सत्र अत्यंत सफल रहेगा।



इस अवसर पर जोनल कोऑर्डिनेटर (मानव संसाधन) नरेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि यह पावन पर्व हमें पूरी निष्ठा, अनुशासन और ऊर्जा के साथ आगामी सत्र की जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है क्योंकि मिल प्रबंधन कर्मचारियों और किसानों के हित के लिए सदैव कटिबद्ध है।

इसी क्रम में सीनियर गन्ना अधिकारी श्री बाल सिंधु पांडे गगन ने कहा कि गन्ना विभाग की ओर से हम किसानों को आश्वस्त करते हैं कि मिल उनकी फसल की सुगम आपूर्ति और समयबद्ध तौल के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि किसानों की समृद्धि ही हमारी असली ताकत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.