News: बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने कर्मचारियों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां

0 NV INDIA


बस्ती। धनतेरस एवं दीपावली के शुभ अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय बनकटी में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने सफाई कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने सभी सफाई कर्मचारी भाइयों से आत्मीय मुलाकात कर उनका सम्मान किया।

अरविंद पाल ने सभी सफाई कर्मचारियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खरीदने के लिए नकद राशि भेंट की। उन्होंने कर्मचारियों को दीपावली एवं आगामी त्योहारों की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने और आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं। सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.