News: आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर की अध्यक्ष सोनमती चौधरी ने बांटा दीपावली का उपहार

0 NV INDIA


दीपावली में खुशियों को साझा करें-दयाराम चौधरी

बस्ती। शुक्रवार को  आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर की अध्यक्ष श्रीमती सोनमती  चौधरी ने दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में कर्मचारियों में उपहार भेंट किया। कहा कि कर्मचारियों के प्रयास से ही नगर पंचायत में विकास के कार्य प्राथमिकता से सम्पन्न कराये जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की यात्रा है। कहा कि खुशियों के इस पर्व में उनका भी साथ दें जो आपका इंतजार कर रहे हैं। बांटने से खुशियां बढती हैं।

अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि नगर पंचायत में प्राथमिकता के साथ विकास कार्यो को गति दी जा रही है। उन्होने दीप पर्व की मंगलकामना व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रम्हाप्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूख, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन चौधरी, दुर्गेश सोनकर, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुख्तार, दुर्गेश चौबे, प्रकाश निषाद, अरूण सोनकर के साथ ही  नगर पंचायत गनेशपुर के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.