कार्ड बनाओ, दीया सजाओ एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बस्ती। दीपों का पावन पर्व दीपावली जी. वी. एम. कॉन्वेंट स्कूल में बड़े ही उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में कार्ड बनाओ, दीया सजाओ एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विभिन्न हाउसों के बीच आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने बेहद आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों का निरीक्षण निर्णायक मंडल की सदस्य आयुषी, शिवानी एवं प्रवीण तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी ने किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में हर्षिता, आयुषी, एंजल, आदर्श, तेजस, सात्विका, नीरज, स्निग्धा, श्रेया, स्नेहा, अनुष्का, श्रेयांशी, गौरी, परी, यशराज, राजश्री, अमिता, आराध्या, शिवा, अनन्त, नम्रा, जिया, हर्ष, अविका, फिजा, पलक, जान्हवी, सादिया, राघव, विधान, दीक्षा, अजमल एवं समृद्धि प्रमुख रहे। बाद में रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष सिंह जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह जी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ पटाखे फोड़े एवं फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं राकेश, राजेश, साकेत, पवन, अतुल, नीरज, गिरीश, आयुषी, पूजा, नम्रा, प्रतिभा, सना, सावित्री, अरविन्द, महिमा, सूरज, शिवानी, प्रवीण कुमार, प्रतिमा, ममता, हिना, रुचि एवं श्रुति सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय परिवार की सामूहिक सहभागिता एवं बच्चों के उत्साह ने दीपावली समारोह को यादगार बना दिया। ऐसे आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान, रचनात्मकता, आपसी सहयोग एवं सौहार्द की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
जी. वी. एम. कॉन्वेंट स्कूल परिवार की ओर से सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।



