News: आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली एवं दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन

0 NV INDIA


बस्ती: आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों ने आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोलियों के माध्यम से दीपावली के विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय संदेशों को प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में लॉफ्टी (ग्रीन) हाउस ने “Green Diwali, Clean Diwali” थीम के अंतर्गत शानदार रंगोली बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डीसेंट (येलो) हाउस ने “Save Earth, Celebrate Diwali” तथा ऑरनेट (ब्लू) हाउस ने “Unity in Diversity” थीम के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्लोरी (रेड) हाउस ने “Unity in Diversity” थीम पर आकर्षक प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त कक्षा 1 से 5 तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री शैलेश चौधरी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, टीम भावना एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करती हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवनीत दीक्षित ने सभी सदनों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को त्योहारों की वास्तविक भावना से जोड़ते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकता के प्रति जागरूक करना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.