News: समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना प्राथमिकता : नीलम सिंह राना

0 NV INDIA


बस्ती: आदर्श नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने दीपावली की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के 92 हाथ रिकशा और ठेला चलाने वालों को मिष्ठान देकर खुशियां साझा किया। उपहार और सम्मान पाकर ठेला चालकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। श्रीमती राना ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए नगर पंचायत चतुर्दिक विकास के पथ पर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आम लोगों तक खुशहाली पहुंचे यही सनातन धर्म का  आधार है। उन्होंने कहा कि ऐसी परम्पराओं से समाज में सामाजिक सौहार्द और प्रेम बढ़ता है। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती राना द्वारा नगर पंचायत कर्मियों, आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं, चौकीदारों , विद्यालयों की रसोइयों, समूह की महिलाओं, तथा भाजपा पदाधिकारियों  को भी उपहार देकर बधाई दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.