बस्ती: बजाज चीनी मिल रुधौली में भारतीय किसान यूनियन टिकैट एवं भानु गुट बस्ती के पदाधिकारी से सौहार्द पूर्वक वातावरण में वार्ता हुई जिसमें मिलकर इकाई प्रमुख डॉक्टर जी पी त्रिपाठी जोनल एचआर हेड एन के शुक्ला उपस्थित रहे जिसमें किसान यूनियन के पदाधिकारी द्वारा दिनांक 16 11 26 को कारखाना व तहसील पर होने वाला धरना अस्तगीत किया गया और किसान यूनियन के पदाधिकारी द्वारा निम्न मांग प्रबंधन तंत्र के समक्ष रखी गई जिसमें प्रमुख मांगे निम्नवत है शीघ्र बकायागन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए,, गन्ना यार्ड में सीजन में धूल उड़ाता है जिस पर पानी निरंतर छिड़काव कराया जाए,,,, यार्ड में शौचालय और किसान रूम की व्यवस्था कराई जाए,,,, यार्ड में किसान कैंटीन की व्यवस्था की जाए ,,,,पर्याप्त मात्रा में यार्ड,के पास सुरक्षित स्थान पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट लगाया जाए ,,,,मिल संचालक के बाद पर्याप्त पर्ची की व्यवस्था की जाए जिससे किसान समय से गेहूं की बुवाई कर सकें,,,, जिस पर चीनी मिल प्रबंधन तंत्र ने पूर्ण विश्वास दिलाया की यार्ड,की व्यवस्था पूरी तरह युद्ध स्तर पर चल रही है जिसमें किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं दिया जाएगा इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने कहा कि हमारे गेट इंचार्ज राजेश सिंह के साथ कई स्टाफ लगातार यार्ड में कार्य की देखरेख कर रहे हैं कार्य पूरी तरह पारदर्शी है किसी भी प्रकार की शिशीलता नहीं बरती जा रही है महाप्रबंधक गन्ना निरंतर यार्ड का निरीक्षण कर रहे हैं और दैनिक कार्य प्रगति रिपोर्ट हमारे समझ प्रस्तुत की जा रही है सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि यार्ड में पेयजल और लाइट की समुचित व्यवस्था यार्ड की लाइन ट्रक एवं ट्रॉली पर युद्ध स्तर से कार्य किया जा रहा है बैठक में किसान यूनियन के पदाधिकारी के साथ क्षेत्रीय कृषक और चीनी मिल के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.




