बस्ती: बस्ती राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह का थरौली ग्राम सभा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके आगमन को लेकर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिला महासचिव सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
स्वागत समारोह के दौरान गांव का माहौल उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। प्रदेश अध्यक्ष राजा ऐश्वर्य राज सिंह ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की औलर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। राष्ट्रीय लोकदल हमेशा किसानों, मजदूरों, नौजवानों और समाज के हर वर्ग की आवाज बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
जिला महासचिव सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का थरौली ग्राम सभा में आगमन क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के लिए गौरव की बात है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर रणजीत सिंह, बब्बू खान, महाजन, राजेश सिंह, गोपाल गौतम, दीपक यादव, जितेंद्र यादव, शिवम गोस्वामी, वीरेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, परविंदर गोस्वामी, चंद्रभान गौतम, रविंद्र यादव, राम ललित चौधरी, प्रियांशु पाण्डेय, प्रवीण पाण्डेय, पीयूष मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, वीरेंद्र चौधरी, शिवम गौंड सहित गांव के समस्त नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।



