बस्ती: बजाज चीनी मिल रुधौली के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने आज बस्ती जोन के क्रय केंद्र सेंटर करहली ,,बहादुरपुर कुशौरा ,,गौसपुर ,,डीगरापुर,, घोसियापुर, के साथ सभी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया की क्रय केंद्र के सभी कार्य समय से पूरा हो जाने चाहिए कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी उसके उपरांत पेड़ी और पौधे के प्लांट का भी इकाई प्रमुख निरीक्षण किया खेत में नमी का भी जयजा लिया कृषकोसे अपील किया कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई करें चीनी मिल से आप सभी को अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति 18231, 20016, 14201,, 0 118 का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा की चीनी मिल की योजनाओं का कृषक लाभ लें और अधिक से अधिक क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना बुवाई करें चीनी मिल के द्वारा कृषकों को पीली सरसों,, दवा एवं बीज लगातार उपलब्ध कराया जा रहा है और क्षेत्र में शरद कालीन गन्ना बुवाई अधिक से अधिक कराई जा रही है इस वर्ष कृषकशरद कालीन गन्ना बुवाई पर अधिक ध्यान दे रहा है और क्षेत्र में बुवाई बढ़ रही है प्रचार प्रसार कृषक गोष्ठी कर कृषकों को लगातार बुवाई के प्रति गांव-गांव में जागरूक भी किया जा रहा है हमारे फील्ड सुपरवाइजर क्षेत्र में कृषको से संपर्क करके चीनी मिल के द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दे रहे हैं इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण सिंह और क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.




