दिव्यांगों ने मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में रैंप बनवाने की उठाई मांग, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0 Mau Samachar
मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में दिव्यांगजनों के लिए रैंप की समुचित व्यवस्था न होने से हो रही परेशानी को लेकर दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गौरव शाह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि व्हीलचेयर से आने वाले दिव्यांगों, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद लोगों को कार्यालयों तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ट्रस्ट ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के अनुरूप तहसील परिसर में शीघ्र रैंप निर्माण कराने की मांग की, ताकि सभी नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक सुगम पहुंच मिल सके। इस पर नायब तहसीलदार गौरव शाह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष गूल्लू राम, कोषाध्यक्ष मतीउर्रहमान, अभिषेक यादव, ओमप्रकाश, पिंटू कुमार, रामविलास, रफीक अहमद सहित अन्य दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.