बस्ती: हिंदुत्व के पुरोधा, हिंदू युवा वाहिनी जनपद बस्ती के जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी रहे स्व० अज्जू हिंदुस्थानी जी की छठवीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में आज आयोजित किया गया। जिसका नेतृत्व हियुवा जिलाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने किया। श्रद्धांजलि के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शांति पाठ, भोज एवं पौधारोपण के कार्यक्रम सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों तथा उपस्थित जनसमूह के मध्य पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज के निवर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उपस्थित विभिन्न संगठनों को अपने संबोधन में स्वर्गीय अज्जू भैया के जीवन , सांगठनिक कार्य कुशलता पर विस्तार से चर्चा किया। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आज कल लव जिहाद के मामले बहुतायत में देखें जा रहे हैं। आप सब अपने आसपास नजर रखें, स्वयं सतर्क रहें, लव जिहाद के मामलों को प्रशासन के संज्ञान में लाएं, याद प्रशासन के लोग सहयोग न करें तो हमारे संज्ञान में लाएं और विधर्मियों को स्वयं रोकें।
आज की श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय अज्जू भैया के जीवन एवं सांगठनिक कार्य कुशलता पर अजय सिंह गौतम,अखंड प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, सरोज बाबा, पुनीत दत्त ओझा, सुशील सिंह,बस्ती रियासत के राजा ऐश्वर्या राज सिंह,राणा दिनेश प्रताप सिंह ,अजय श्रीवास्तव पत्रकार, कन्हैयालाल, आज वक्ताओं ने प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि के कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनय सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय जो भैया के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सूरत प्रसाद दुबे, जयप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र कुमार कार्यालय प्रभारी हियुवा, अरुण भारती, संजय चौधरी, मोहन सिंह, प्रकाश चौधरी, रविंद्र गौतम, अवधेश मिश्रा, विजय कुमार द्विवेदी, अरविंद पाल, अजय कनौजिया चंद्रभूषण प्रजापति अमित सिंह,रवि सिंह, प्रमोद सिंह,अखंड प्रताप सिंह,पेड़ा वाले बाबा, जगबीर शाही,अजेश्वर नंद बाबा, दुर्गेश भारतवंशी, स्नेह पांडे मनमोहन त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश सिंह विवेक सिंह सोनू,अनिल उपाध्याय, रोली सिंह , संध्या दिक्षित, गीतांजलि, पंकज विश्वकर्मा, दिव्य चौधरी, राणा दिग्विजय सिंह, कृष्ण कुमार चौरसिया, बाबु राम वर्मा,अखिलेश सिंह सोनू निषाद, संजय चौधरी, विश्राम मौर्या ,राजकुमार सोनी, सुरेश शुक्ला सहित अनेकों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से स्वर्ग अज्जू भैया का पुत्र देवेंद्र नाथ कान्हा उपस्थित रहे।





