UP NEWS: 23 करोड़ के FDA भवन के घटिया निर्माण की जाँच की माँग, भाजपा नेता ने डीएम को लिखा पत्र

0 NV INDIA


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने जिलाधिकारी बस्ती को ज्ञापन सौंपकर ₹23 करोड़ की लागत से बने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) भवन के निर्माण में कथित अनियमितताओं और घटिया गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जाँच की माँग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2025 में यूपी सिडको द्वारा निर्मित और जनवरी 2026 में विभाग को हस्तांतरित भवन में मात्र सात माह के भीतर मुख्य दीवारों में गहरी दरारें पड़ गई हैं तथा परिसर की आरसीसी सड़क भी कई स्थानों से टूट चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण में लापरवाही से कर्मचारियों और आमजन की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में दोषी संस्था, अभियंताओं और ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा सरकारी धन के दुरुपयोग की निष्पक्ष जाँच कराने की माँग की गई है।




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.