Basti News: लेखपाल संघ ने भरी हुंकार, 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के पर काम बंद

0 NV INDIA

छह सूत्रीय मांगों को लेकर 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के पर कार्य बहिष्कार करेंगे लेखपाल

बस्ती। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के आह्वान पर आगामी 5 अगस्त 2026 से जनपद बस्ती की चारों तहसीलों में लेखपाल अतिरिक्त हल्के पर कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं, मांगों का समाधान नहीं होने पर 10 अगस्त से संपूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई है।



लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के अनुसार मंडलीय स्थानांतरण, साइकिल यात्रा भत्ते में 200 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि समेत अन्य छह सूत्रीय मांगें कई माह से शासन स्तर पर लंबित हैं। संघ का आरोप है कि मांगों के संबंध में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

इसी क्रम में सोमवार को जनपद बस्ती की चारों तहसीलों सदर, हर्रैया, भानपुर और रुधौली में लेखपाल संघ की ओर से संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने शासन से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।

इस दौरान लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय, जिलामंत्री अंकित चौधरी, तहसील अध्यक्ष कृष्णमोहन, महेंद्र यादव, वीरेंद्र चौधरी, पंकज सिंह तथा मंत्री दुर्गेश द्विवेदी, देवेंद्र, लाखन सिंह, प्रमोद चौधरी सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.