Basti: बजाज चीनी मिल रुधौली में गन्ना बुवाई की ऑडिट जांच, सभी प्लांट सही पाए गए

0 NV INDIA


बस्ती: बजाज चीनी मिल रुधौली के गेट और केंद्र पर गन्ना प्लांट का जांच कर बुवाई की हकीकत हेड ऑफिस के द्वारा भेज गए ऑडिटर ,गन्ना, मनोज चंदेल ने की साथ में सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला क्षेत्रीय अधिकारी रणजीत सिंह प्रवीण सिंह और फील्ड सुपरवाइजर लक्ष्मी उपाध्याय शैलेश सिंह उपस्थित रहे।  ऑडिटर मनोज चंदेल ने कहा की जांच पूरी तरह पारदर्शी रही और हर प्लांट पर जाकर जांच की गई है। सभी प्लांट सत प्रतिशत सही पाए गए जांच पेड़ी प्लांट, पौधा प्लांट और शरद कालीन गन्ना बुवाई के  प्लेटो की हुई ऑडिटर ने उपस्थित कृषकों से कहा कि आप लोग अधिक से अधिक क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति की बुवाई करें और आधुनिक तकनीक को अपनए गन्ना बुवाई के साथ सह फसली की खेती अवश्य करें जिससे आपकी आए दुगनी हो सके और सांफसली खेती करने पर खेत में खरपतवार नहीं हो पता है। क्योंकि लगातार गुड़ाई सिंचाई और निराई होने से गन्ने का बढ़ाओ अधिक होता है। और उत्पादन कृषक को बेहतर प्राप्त होता है। सीनियर गन्ना अधिकारी मीडिया प्रभारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा की ऑडिटर के द्वारा जिस प्लांट को देखने के लिए कहा गया तत्काल प्लांट पर पहुंचाया गया जांच के दौरान क्षेत्रीय कृषको ने भी सहयोग किया बस्ती जोन में गन्ना केंद्र घोसियापुर, बहादुरपुर ,गौसपुर और डीगरापुर के प्लाट का ऑडिटर द्वारा गहन निरीक्षण किया गया साथ में हर प्लांट पर क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.