तृतीय पुण्यतिथि पर राना कृष्ण किंकर सिंह को लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0 NV INDIA



9 लोगों ने पूरी की अंगदान की प्रक्रिया, दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान 


बस्ती। पूर्व विधायक कप्तानगंज राना कृष्ण किंकर सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर बुधवार को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण, वृहद रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण तथा वृद्धाश्रम में प्रसाद वितरण किया गया। रक्तदान शिविर में आशुतोष मल्ल, विकास चंद्र कौशिक, अजीत सिंह, भावेश प्रताप सिंह, विशाल सिंह ,अनिल सिंह, दिलीप दुबे, सोहनलाल, जितेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, अमित, धर्मवीर सिंह, विनीत कुमार सिंह, संजय त्रिपाठी, अभिषेक रवि पाल, राजेश मौर्य, संजय चौधरी, अजय शर्मा, राज किशोर सिंह, राज कपूर सोनकर, हनुमान चौहान राजकुमार जायसवाल, सिकंदर अली, मनीष कुमार, बृजेश सिंह, विश्वनाथ अग्रहरि, रणविजय सिंह, सत्यम सिंह, सिमी सिंह सहित तमाम लोगों ने रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया। वहीं सिमी सिंह, प्रशांत शुक्ला, दिलीप दुबे, अंशु सिंह, सोहन यादव, मनोज सिंह, राज किशोर सिंह, श्रुति अग्रहरि और रोहित लाल यादव सहित नौ लोगों ने प्रेरित होकर अंगदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राना कृष्ण किंकर सिंह के सेवा, सरलता और जनकल्याण के कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.