Mau पागल कुत्ते ने एक व्यक्ति को काटकर गम्भीरपुर से किया घायल

0 Vipin kumar singh

 मऊ जिले के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्रामसभा तेंदुली चट्टी पर एक पागल कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा गोपालपुर रक्षाराय निवासी 48 वर्षीय रामानन्द पुत्र रामधारी अपने किसी रिश्तेदार के घर तेंदुली चट्टी गए थे। चट्टी पर पहुंचते ही एक पागल कुत्ते ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह काट लिया।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल रामानन्द को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.