News: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चलाया सदस्यता अभियान

0 NV INDIA


बस्ती:  स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) बस्ती की ओर से एपीएन  महा विद्यालय साहित चार  इंटर कॉलेजों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक SFI की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के रचनात्मक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों में रुचि दिखाई।

        सदस्यता अभियान के दौरान छात्रों से SFI के ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ सहित विभिन्न रचनात्मक पहलों पर चर्चा की गई। प्रोजेक्ट उड़ान के तहत CUET, IIT, NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की योजनाओं के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। एसएफआई के नेताओं ने कहा कि SFI का उद्देश्य केवल शिक्षा के सवालों तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों के चौमुखी विकास, वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देना भी है।

     इस दौरान छात्रों को SFI की विचारधारा और उसके प्रेरणास्रोतों के बारे में भी बताया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महान विचारकों के विचारों से प्रेरणा लेते हुए SFI समानता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों और शिक्षा के अधिकार के लिए कार्य करता है।नेताओं ने छात्रों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें तथा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें। सदस्यता अभियान को आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जारी रखने की बात कही गई।

    अभियान के दौरान SFI उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पार्थ सारथी द्विवेदी, दुर्गेश यादव तथा बस्ती कमेटी से SFI संयोजक वेदिक द्विवेदी, राज मोहम्मद, ऋषिक द्विवेदी, हमजा, अनिल यादव, विंदेश यादव, आनंद शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.