सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के पूर्व छात्र जसवंत पटेल का कस्टम इंस्पेक्टर पद पर चयन

0 NV INDIA


SSC-CGL में 385वीं रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम किया गौरवान्वित


बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती के पूर्व छात्र जसवंत पटेल, पुत्र श्री ध्रुव चंद्र चौधरी, ग्राम रैनिया, पोस्ट भिटनी, जनपद संत कबीर नगर का SSC-CGL परीक्षा के माध्यम से कस्टम इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने परीक्षा में 385वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया।


जसवंत पटेल वर्ष 2019 में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग-बस्ती के छात्र रहे हैं। उन्होंने SSC-CGL की तैयारी लखनऊ से की। परीक्षा में उनका चयन दो बार हुआ, लेकिन दूरी के कारण उन्होंने पुनः परीक्षा में सम्मिलित होकर मुंबई में कस्टम इंस्पेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया। उनका लक्ष्य भविष्य में UPSC की तैयारी कर देश की सेवा करना है। उनके इस लक्ष्य को लेकर विद्यालय परिवार ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।


पूर्व छात्र की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह जी ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री विजय प्रताप पाठक जी, श्री अश्वनी पांडेय जी एवं श्री आशीष सिंह जी सहित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने जसवंत पटेल को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए निरंतर प्रगति की कामना की।


विद्यालय परिवार ने कहा कि पूर्व छात्रों की उपलब्धियाँ वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। जसवंत पटेल की सफलता विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।


विद्यालय परिवार ने जसवंत पटेल को हार्दिक बधाई एवं UPSC के उनके भावी लक्ष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.