बस्ती 18 सितम्बर, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि वर्तमान समय अवसरवाद का समय है लोग अपने लिए व्यक्तिगत संसाधनों को एकत्र करने के लिए परेशान है आये दिन अत्याधिक लालच के लिए खुुद को जला रहे है जबकि अनिल कुमार श्रीवास्तव उस परिस्थतिमें भी निःस्वार्थ भावना से समाज और पत्रकारिता के लिए समर्पित रहे। आज प्रेस क्लब के सभागार में पूर्वाचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में उनके छठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि समाज के नवनिर्माण में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है पत्रकार समाज को हमेशा सही दिशा देता है और लोगों को सही राह दिखाता है निःपष्क्षता और जनहित की रक्षा करना पत्रकारिता का मूल उद्देश्य है और ये सभी गुण स्व0 अनिल कुमार श्रीवास्तव में समाहित था वो रातदिन पत्रकारिता और समाज के लिए समर्पित रहते थे उन्होंने खुद को काफी सादगी पूर्ण रखा इसके कारण उनको जीवन में कभी भी अपने लक्ष्यों के लिए किसी समस्या का सामना नही करना पड़ा। आज उनके व्यक्तित्व को आदर्श माना जाता है देखा जाय तो आदर्श पत्रकार और पत्रकारिता के लिए स्व0 अनिल श्रीवास्तव जैसा दूसरा अनुपम उदाहरण शायद ही कही देखने को मिले। उन्होंने कहा कि सरलता और सादगी को अपनाकर एक बहुत बड़ा व्यक्तित्व का निर्माण अनिल श्रीवास्तव ने किया है था। गोष्ठी कोबसम्बोधित करते हुए गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि अनिल श्रीवास्तव जैसा व्यक्तित्व बहुत ही कम लोगों का होता है उनका आचरण अत्यन्त ही पवित्र था उनके जीवन में राष्ट्र सर्वोपरि था वे न्याय के पक्षधर थे और उन्होंने अपना जीवन पत्रकारिता एवं समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया उनके द्वारा लगाये गये हजारों हजार पेड़ आज वटवृक्ष के रूप में समाज की सेवा कर रहे है, तमाम युवा और नवदित पत्रकार उनको अपना आदर्श मानकर अपने पत्रकारिता के लक्ष्य को अच्छे प्राप्त कर सकते है।
गोष्ठी को पूर्व विधायक दयाराम चैधरी, वरिष्ठ पत्रकार जयन्त कुमार मिश्र, कृष्णदेव मिश्र, रामकृष्ण लाल जगमग, विनोद कुमार उपाध्याय, विशाल पाण्डेय, पुनीत दत्त ओझा, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, मजहर आजाद, डा0 दशरथ प्रसाद यादव, जगदीश शुक्ला, प्रियंका श्रीवास्तव, विधायक महेन्द्र नाथ यादव, डा0 सत्यव्रत दिवेदी, डा0 रामनरेश सिंह मंजुल, डा0वी0के0 वर्मा,
कृपाशंकर भट्ट, बौद्ध अरविन्द सिंह पटेल, राजेश पाण्डेय, सलीम बस्तवीअजीजी, गरिमा श्रीवास्तव, आलोक मणि त्रिपाठी, प्रकाश चन्द्र गुप्ता,डा0
देवन्द्रनाथ श्रीवास्तव, सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधित किया। श्री
श्रीवास्तव की स्मृति में अजीत श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, संतोष
श्रीवास्तव, जयप्रकाश उपाध्याय, वृहस्पति कुमार पाण्डेय, सौरव
श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रामकुमार, मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद
उपाध्याय, लवकुश सिंह, राकेश चैरसिया, प्रवीण पाण्डेय, अवनीत श्रीवास्तव,
अनुराग श्रीवास्तव ने रक्तदान किया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प में 361
लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकतानुसार 230 व्यक्तियों
को दवा वितरण किया गया। अनिल कुमार श्रीवास्तव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
के मेधावियों को पुरूस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना
अधिकारी हितेन्द्र चैधरी, अंकुर वर्मा, स्कन्द शुक्ला, सुरेन्द्र
पाण्डेय, सरदार कुलवेन्द्र मजहवी, रमेश मिश्रा, दिनेश पाण्डेय, संध्या
दीक्षित, रामआधार पाल, अर्चना श्रीवास्तव, संदीप गोयल, दिलीप चन्द्र
पाण्डेय, गौरव श्रीवास्तव, अंशुल आनन्द, दिनेश सिंह, ब्रहमदेव पाण्डेय,
डा0 नवीन सिंह, अश्वनी शुक्ला, आनन्द कुमार गुप्ता, प्रियंका
पाण्डेय,राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, राकेश गिरि, अमित सिंह, दिलीप सिंह,
सुनील कुमार मिश्र, सुरेश सिंह गौतम, पप्पू श्रीवास्तव, सीपी
पाण्डेय,रजनीश त्रिपाठी, धमेन्द्र पाण्डेय, जीशान हैदर रिजवी, सर्वेश
श्रीवास्तव,राजेन्द्र उपाध्याय, अमन श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, महेश
चन्द्र मौर्य, देवी प्रसाद श्रीवास्तव, शिवराज सिंह, अपूर्व शुक्ला,
संतोष त्रिपाठी, पण्डित देवेश मिश्र, दिनेश श्रीवास्तव, राजेश
चित्रगुप्त,संदीप मद्धेशिया, अभिषेक श्रीवास्तव, श्रवण पटवा, प्रमोद
श्रीवास्तव,इमरान अली, वसीम अहमद, अर्जुन उपाध्याय सहित भारी संख्या में
लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार उपाध्याय तथा अतिथियों
का स्वागत आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं अनुराग श्रीवास्तव ने किया।




