UP: पीलीभीत में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

0 NV INDIA


पीलीभीत। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जनपद पीलीभीत में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों के हितों एवं सदस्यों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।


कार्यक्रम में संगठन की ओर से महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। डॉ. युनूस अली मंसूरी को मंडल अध्यक्ष बरेली, डॉ. फरहान खान को जिला अध्यक्ष जनपद शाहजहांपुर तथा डॉ. रेशमा को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जनपद बहराइच नियुक्त किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने संगठन की रूपरेखा, उद्देश्य तथा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों की सुरक्षा एवं अधिकारों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठित कर उनके हितों और सम्मान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना है।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार रंजन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान की और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर परिक्षेत्र डॉ. ध्रुव कुमार तथा मंडल अध्यक्ष बस्ती ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर अपने विचार रखे।


बैठक में डॉ. मोहम्मद जावेद, डॉ. देव प्रसाद पौटा सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संबंधित क्षेत्रों में संगठन को और मजबूती मिलेगी।


बैठक के दौरान संगठन विस्तार और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों को एकजुट करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.