News: आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

0 NV INDIA


बस्ती: आर.सी.सी. पब्लिक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विविध सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर श्री शैलेश चौधरी एवं प्रधानाचार्य श्री नवनीत दीक्षित द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी बाल लीलाओं को प्रस्तुत करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक वर्ग के विद्यार्थियों ने ‘नटखट-नटखट’ गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने ‘वो कृष्णा है’ पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने ‘राधा गोरी गोरी’ पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह एवं टीम भावना के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डीसेंट हाउस (येलो) ने प्रथम, ग्लोरी हाउस (रेड) ने द्वितीय तथा लॉफ्टी हाउस (ग्रीन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर डायरेक्टर श्री शैलेश चौधरी ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, कर्म, प्रेम, अनुशासन एवं सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य श्री नवनीत दीक्षित ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार द्वारा ‘जय श्री कृष्ण’ के जयघोष के साथ हुआ।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.