News: पुण्यतिथि पर याद किये गये बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया

0 NV INDIA




सामाजिक न्याय के पुरोधा थे बाबू शिवदयाल-राम प्रसाद चौरसिया

बस्ती । शुक्रवार को कलेक्टेªट कचहरी परिसर के निकट में बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया पूर्व राज्यसभा सांसद को उनकी पुण्यतिथि पर चौरसिया समाज द्वारा उन्हें याद करने के साथ ही उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।  कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम प्रसाद चौरसिया ने  कहा कि सामाजिक न्याय, दलित पिछड़ों, शोषितों, के पुरोधा बैकवर्ड लीक के संस्थापक व लोक अदालत के जनक गरीबों के महानायक को लोग भूल गए अब हम सबको उनके बताए पद चिन्हों पर चलकर समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने की जरूरत है। देश में मौजूद सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर हमारे समाज को पीछे छोड़ने का काम किया है।  अब हम लोगों को जरूरत है एक जुट होकर हुंकार भरने की जिससे हमारा समाज भी राजनीतिक, सामाजिक भागीदारी हासिल करे यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।  कहा कि बदलते परिवेश में चौरसिया समाज को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक परिदृश्य, के लिए एक जुटता बनाए रखनी होगी

पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया ने  कहा कि बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया समाज के ऐसे पुरोधा रहेे जिन्होंने शिक्षा, पिछड़ापन, छुआ छूत व भेद भाव के सवालांें को लेकर जीवन भर संघर्ष   किया । कहा कि  राजनीतिक भागीदारी और शिक्षा से ही समस्याओं का हल निकलेगा। अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में कोताही न करें। कार्यक्रम में चौरसिया समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में योगदान एवं स्थिति तथा राजनीतिक एकजुटता पर विचार विमर्श कर निर्णय लिये गये।

कार्यक्रम को बैजनाथ चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, आलोक चौरसिया, संदीप कुमार, रामभेज यादव, लक्ष्मीकान्त मौर्य, अमित चौरसिया, सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, आनन्द प्रकाश चौरसिया, चन्द्र प्रकाश चौरसिया, पतिराम आजाद आदि ने संबोधित करते हुये कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह ने चौरसिया समाज को एक जुट करने की दिशा में जो कार्य किया उसे आगे बढाने की जरूरत है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि बदलते परिवेश में चौरसिया समाज को अपने राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक परिदृश्य के लिये एक जुटता बनाये रखनी होगी। संचालन अनिल कुमार चौरसिया ने किया।

बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करने वालों में मुख्य रूप से  रिंकू चौरसिया, आनंद किशोर चौरसिया, चंद्र प्रकाश चौरसिया, अनिल प्रजापति, राम नरेश चौहान, अखिलेश चौरसिया, विकास चौरसिया, श्याम नारायण चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, किशोर कुमार गुप्ता,  अमरनाथ, संजय कुमार चौरसिया, अनिल प्रजापति, ब्रम्हानन्द विश्वकर्मा, दीपक पाल के साथ ही बड़ी संख्या मंें लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.