बस्ती: जी.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल, बस्ती में विश्व ओज़ोन दिवस बड़े ही उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. रीना पाठक (प्राचार्या, के.डी.सी.) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने ओज़ोन परत के महत्व एवं उसके संरक्षण के विषय में पोस्टर, मॉडल तथा भाषण के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ओज़ोन परत हमारे लिए एक सुरक्षा कवच के समान है, जो हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और छोटे-छोटे प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े ही आकर्षण मॉडल बनाए अंशिका प्रियांश सादिया ने अपने ओजस्वी भाषणों द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान हर्षिता एंड ग्रुप और जानवी एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अविका एंड ग्रुप आकाश एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जय एंड ग्रुप हर्ष एंड ग्रुप ने तृतीय प्राप्त किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया
कार्यक्रम का संचालन और राकेश श्रीवास्तव एवं सकेत मिश्रा ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर राकेश साकेत सना नीरज अलीशा राजेश गिरीश मनीष अनूप अमन सावित्री महिमा सावित्री समेत आदि लोग उपस्थित रहे



