कवि सम्मेलन-कर्मठता का दीप जलाकर, चारो तरफ उजाला कर दो

0 NV INDIA


बस्ती। बापू-शास्त्री जन्म जयन्ती के उपलक्ष्य में साहित्यिक संस्था अदबी संगम द्वारा जिला पंचायत कार्यालय के निकट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ और संचालन डॉ. अफजल हुसेन ‘अफजल’ ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में काव्य पाठ करते हुये वरिष्ठ चिकित्सक, साहित्यकार डा. वी.के. वर्मा ने  ‘ वातावरण निराला कर दो, मौसम को मतवाला कर दो’ कर्मठता का दीप जलाकर, चारो तरफ उजाला कर दो’ सुनाकर संदेश दिया। डॉ. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ ने कुछ यूं कहा ‘ सत्य अहिंसा को अपनाये, राष्ट्र प्रेम का अलख जगाये, अपने सदकर्मो के बल पर गांधी राष्ट्रपिता कहलाये’। इसी क्रम में विनोद उपाध्याय ‘हर्षित’, डॉ. अफजल हुसेन ‘अफजल’ , दीपक सिंह प्रेमी, जगदम्बा प्रसाद भावुक, राहुल चौहान, हरिकेश प्रजापति, डा. पारस वैद्य, सागर गोरखपुरी, के.के. उपाध्याय आदि की रचनायें सराही गयी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.