बस्ती: 25 अक्टूबर को बस्ती में जिला स्तरीय मास्टर एथलीट खेलों का भव्य आयोजन होगा। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले इस गेम शो में 30 आयु वर्ग से लेकर 100 वर्ष तक के सीनियर खिलाड़ियों को अपना दम दिखाने का अवसर मिलेगा। इसमें चयनित महिला एवं पुरुष खिलाड़ी 31 अक्टूबर और 01 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर्स एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश मास्टर्स एथेलेटिक्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को स्टेडियम परिसर में आयोजन समिति की बैठक में विभिन्न निर्णय लिए गए। 100 मीटर 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर तक रेस से लेकर लॉन्ग जंप ऊंची कूद, लम्बी कूद, डिस्कस थ्रो, ज़ेबलिंग, हैमर थ्रो आदि खेलों में प्रतिभागी पसीना बहाएंगे। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय एथलीट और बस्ती मास्टर्स एथेलेटिक्स एसोसिएशन की जिला सचिव नीलू मिश्रा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुईं जबकि राना दिनेश प्रताप सिंह, भीमसेन सिंह, साबरा बेगम , राकेश पाण्डेय गुरु जी, बंदना सिंह, रमेश गुप्ता, चंद्र भूषण सिंह, विनोद कुमार, विक्रम प्रताप सिंह, रज्जाक शाह, सुनील सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।



