News: भव्य होगी सनातन धर्म संस्था की सातवें वर्ष की रामलीला

0 NV INDIA


बैठक में संस्था की वेबसाइट sanatandharmasansthabasti.org और पोस्टर लांच


बस्ती। सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा श्री हरि मैरेज हाल में श्री रामलीला महोत्सव को भव्य दिव्य, बनाने व भव्य जन जागरण शोभायात्रा के उद्देश्य से एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया । दीप प्रज्जवलन एवं श्री राम स्तुति द्वारा बैठक का विधिवत शुभारम्भ किया गया। स्वागत करते हुए श्याम जी चौधरी ने बताया जन जन में रामत्व जगाने के लिए सनातन धर्म संस्था सतत प्रयत्नशील है, ये सब आम जन के सहयोग से ही संभव हो पाया है। पण्डित गोपेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पिछले वर्षों में रामलीला महोत्सव द्वारा नौनिहालों में जो संस्कार देने का जो बीड़ा सनातन धर्म संस्था, बस्ती ने उठाया है उसका परिणाम दिखना शुरू हो गए हैं। डॉ शैलेश सिंह ने 20 विद्यालयों के 600 से अधिक बच्चों द्वारा होने वाली श्री रामलीला महोत्सव पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज आवश्यकता है सभी बच्चों में येन केन प्रकारेण श्री राम जी के जीवन से जोड़कर रामत्व स्थापित किया जाए।

जिस राम राज्य और विश्वगुरु भारत की हम सब कल्पना करते हैं उसका सबसे सुलभ और सटीक मार्ग जन जन में रामत्व स्थापित करना है, जिसे सनातन धर्म संस्था, बस्ती बहुत सुंदर ढंग से कर रही है।

मनीष सिंह ने कहा कि जिस तरह से आज क्राइम बढ़ रहा है, जिस तरह से बच्चे माता पिता से विमुख हो रहे हैं, जिस तरह धर्म की हानि हो रही है, जिस तरह से धर्मांतरण हो रहे हैं, संयुक्त परिवार की अवधारणा टूट रही है, ऐसे में बच्चों को श्री रामलीला महोत्सव से जोड़कर लगातार 3 से 4 महीने तक श्री राम जी के चरित्र, आचरण, जीवन पद्धति आदि का अध्ययन कराया जा रहा है वह एक बड़े परिवर्तन की शुरुआत है। एम पी दूबे ने सभी को इस शोभा यात्रा को अविस्मरणीय बनाने की अपील की।

कर्नल के सी मिश्र ने कहा कि आज बहुत आवश्यक है कि बच्चे श्री राम जी से प्रेरणा लेते हुये स्वराष्ट्र व स्वधर्म के प्रति जागरुक हों, सीमाओं की सुरक्षा हेतु तत्पर हों, उन्होंने श्री राम जी का उद्धण देते हुये कहा कि भगवान श्री राम जी ने लक्ष्मण जी से कहा था कि "अपि स्वर्णमयी लंका न मे लक्ष्मण रोचते:, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी:।" कहा कि स्वराष्ट्र प्रथम व स्वधर्म की भावना को ही प्राथमिकता मिले तो यह भारत देश बड़ा ही सुंदर हो जायेगा।

सभी का आवाहन करते हुये अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 02 नवंबर, दिन- सोमवार को प्रातः 10 बजे से श्री कृष्ण कुमारी पाण्डेय इंटर कॉलेज स्टेशन रोड से- रोडवेज, गांधीनगर, कंपनीबाग होते हुये शिव मंदिर अमहट घाट तक श्री रामलीला समिति द्वारा भव्य जन जागण शोभायात्रा का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है जो समाज के लिए समाज के द्वारा ही सम्पन्न होना है, जिसमें बड़ी संख्या में सपरिवार पीत वस्त्रों में सम्मिलित होने का आह्वान किया गया है।

सरदार सर्वजीत सिंह ने कहा कि श्री रामलीला महोत्सव, बस्ती हमारे जनपद का मुख्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बन गया है। जिसकी वर्ष भर लोगों को प्रतीक्षा रहती है।

अखिलेश दूबे ने श्री रामचरित मानस की महत्वपूर्ण चौपाइयों से लोगों में राम जी के प्रति भाव भरने का प्रयास किया।

बैठक में संस्था की नवनिर्मित वेबसाइट www.sanatandharmasansthabasti.org और पोस्टर भी प्रस्तुत किया गया।


बैठक में नरेश सडाना, अतुल चित्रगुप्त, अंकुर यादव, उमंग शुक्ल, कैलाश नाथ दूबे, सुशील मिश्र, अनुराग शुक्ल, सर्वजीत सिंह, सहदेव दूबे, भोलानाथ चौधरी, अर्पित गौड़, हर्ष मिश्र, अभय त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय, अमरेंद्र सिंह, मुक्तेश्वर नाथ आजाद, जय गोपाल पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, हरीश त्रिपाठी, राणा महेंद्र प्रताप, डॉ प्रदीप सिंह, डॉ मनोज सिंह, राकेश कुमार सिंह, शिवम सिंह, प्रेम प्रकाश ओझा, काशीराम, अंकुर यादव, शिव प्रसाद चौधरी, नील कमल, विवेक मिश्र, किशन कुमार, ओमकार मिश्र, आशुतोष सिंह, कपिलदेव सिंह, अविनाश त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, सहित बहुत से लोग सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.