News: विमलेश कुमार ओझा बने बजरंग दल के जिला संयोजक

0 NV INDIA


गोरखपुर। आत्मदीप विद्यालय, गोरखपुर में 8 एवं 9 अगस्त को आयोजित प्रांत योजना बैठक में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र जी, प्रांत संगठन मंत्री दीपेश जी, बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश राव, सह संयोजक श्रद्धेय पाल एवं सह संयोजक हरिनाथ सराफ की उपस्थिति रही।


बैठक में विभाग मंत्री विवेक सिंह, जिला अध्यक्ष हरिमूर्ति सिंह मनोज एवं जिला मंत्री प्रवीण सिंह की संस्तुति पर प्रांत मंत्री नागेंद्र जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की।


घोषित पदाधिकारियों में विमलेश कुमार ओझा को बजरंग दल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा सर्वेश श्रीवास्तव एवं जगन्नाथ वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, सर्वेश कुमार कसौधन एवं चंद्रमणि चौधरी को जिला सह मंत्री तथा अनिल कुमार मिश्रा को धर्म प्रसार प्रमुख, जिला समरसता प्रमुख अजय कनौजिया को बनाया गया।



नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर दिनेश मिश्रा, महेंद्र पांडे, दीपक शर्मा, सुमित वर्मा सोनू गुप्ता नरेंद्र बहादुर सिंह मनदीप पासवान मधुर शुक्ला धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.